महाराज के बहाने

 


आज महाराज के बहाने फ़िल्म इंडस्ट्री की एक दिलचस्प यात्रा करते हैं, ऐसी बातें जिनके बारे में आपको पता नहीं होगा। 
वैसे महाराज पर ट्रोल्ल्स ने आनंद की वर्षा कर दी 🙂

तो शुरू करते हैं 40 के दशक से जब अभिनेता "प्रेमनाथ" हीरो बने थे। बहुतों को शायद पता भी नहीं होगा कि किसी वक़्त वे स्टार हुआ करते थे। बाद में खलनायक की भूमिका में भी बहुत लोकप्रिय हुए, आपको फ़िल्म कालीचरण याद होगी। प्रेमनाथ का इश्क़ था "मधुबाला" से और बहुत गहरा इश्क़ था, पर इनकी शादी में धर्म आड़े आ गया और दोनों को अलग होना पड़ा। हालाँकि प्रेमनाथ मधुबाला को लेकर हमेशा फिक्रमंद रहे, ये बात ख़ुद उनकी पत्नी "बीना राय" ने एक बार बताई थी। बीना राय से उन्हें प्यार हुआ फ़िल्म "औरत" की शूटिंग के दौरान और दोनों ने शादी कर ली। बीना राय भी बेइंतहाँ खूबसूरत थीं। 

प्रेमनाथ के दो जीजा थे "राज कपूर" और "प्रेम चोपड़ा", इस तरह ये तीनों एक ही परिवार के हुए। 
प्रेमनाथ के भाई राजेन्द्रनाथ को हमारी पीढ़ी तक के लोग तो बहुत अच्छी तरह पहचानते हैं, उसके बाद शायद न पहचानें। अपने दौर के ये मशहूर हास्य कलाकार रहे हैं। इनके हास्य में एक मासूमियत थी, फूहड़ता नहीं। 
प्रेमनाथ के तीसरे भाई "नरेन्द्रनाथ" थे जिन्होंने 70 के दशक में खलनायक के किरदार बहुत किए हैं। नीचे फोटो देखकर आप पहचान जाएँगे। 

पहली पीढ़ी अच्छी-ख़ासी सफ़ल रही थी, हालाँकि भाइयों में सफ़लता घटते क्रम में थी। प्रेमनाथ के दो बेटे थे - प्रेम किशन और मोंटी नाथ। 

प्रेम किशन भी हीरो बने और उनकी फ़िल्म "दुल्हन वही जो पिया मन भाए" बहुत हिट हुई पर करियर इसके आगे नहीं बढ़ पाया, 3-4 फ़िल्मों के बाद विराम लग गया। छोटे भाई मोंटी नाथ को मनोज कुमार अपने बेटे राजीव गोस्वामी के साथ लॉंच करने वाले थे, पर फिर उनका मूड बदला और सिर्फ राजीव गोस्वामी को लेकर "पेंटर बाबू" बना ली। 

मोंटी नाथ ने काफी समय तक उनका इंतज़ार किया था, फिर वे चरित्र भूमिकाओं की तरफ़ मुड़ गए। 
तो इस सब का महाराज के साथ क्या ताल्लुक?

महाराज के निर्देशक हैं "सिद्धार्थ पी मल्होत्रा" और इनके नाम में जो ये पी है, इसका अर्थ है "प्रेम किशन" जो प्रेमनाथ के बड़े बेटे हैं। तो सिद्धार्थ प्रेमनाथ के पोते हैं और अपने खानदान की तीसरी पीढ़ी हैं फ़िल्मों में, और पहली पीढ़ी के बाद सफलता का स्वाद चखने वाली पीढ़ी बने हैं। 
इस नाते से देखा जाये तो "रणबीर कपूर" उनके भाई लगते हैं। 

तो ये था कनैक्शन। 

#premnath #PremChopra #rajkapoor #RajendraNath #NARENDRANATH #premkishan #siddharthmalhotra #BinaRai #Madhubala

टिप्पणियाँ