डम डम डम डम डम... तिडाक
आय साहिबान, कदरदान, मेहरबान...आइए देखिये ऐसा खेल जो आपने कभी नहीं देखा होगा।
ये जमूरा जो आपके सामने डमरू बजा रहा है, आइए पूछें क्या-क्या कर सकता है!
आए जमूरे ऊपर क्या है?
ऊपर आसमान है
नीचे धरती है
और बीच में?
बीच में मेरा मालिक है
तेरा मालिक कौन है?
वही जो सबका मालिक बनना चाहता है
कैसे बनेगा?
मैं बनाएगा वस्ताद
तू कैसे बनाएगा?
तेरा झोला बेच डालेगा वस्ताद
अरे साला ये तो बड़ा कमीना है
अच्छा बता
खेल दिखायेगा?
दिखायेगा वस्ताद
डमरू बजायेगा?
बजायेगा
मोर खिलायेगा?
खिलायेगा
तोता उड़ाएगा?
उड़ाएगा
सांप पकड़ायेगा?
पकड़ायेगा
नाली की गॅस से चाय बनाएगा?
बनाएगा
व्यायाम करेगा?
करेगा
दाढ़ी बढ़ाएगा?
बढ़ाएगा
टैगोर बनेगा?
बनेगा
नेहरू को गरियायेगा?
हमेशा गरियायेगा
गुफ़ा में फोटू खिचवायेगा?
खिचवायेगा
गोल्फ की गाड़ी से हाथ हिलाएगा?
हिलाएगा
पवनचक्की से पानी निकलायेगा?
निकलायेगा
राडार से बचाएगा?
बचाएगा
पूंगी बजायेगा?
खूब बजायेगा, पूरे देश की बजायेगा
पकौड़े तलवायेगा?
तलवायेगा
शेयर की लंका लगवाएगा?
लगवाएगा
और फिर शेर देखने जाएगा?
ही ही, जाएगा, जरूर जायेगा
गोबर बिक़वायेगा?
बिक़वायेगा वस्ताद, एक-एक चीज़ बिक़वायेगा, और गोबर तो खिलाएगा, तू कहेगा तो मुजरा भी करेगा पर तू बता वस्ताद...
चुनाव जितवायेगा??
जितवायेगा जमूरे ज़रूर जितवायेगा...तालियाँ
गड गड गड गड....
#डमरू #मोर #तोता #पकौड़ा #जमूरा

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें