गन्स अकीम्बो - जवान हो गया हैरी पॉटर

 


हमारा हरी पुत्तर और उनका हैरी पॉटर अब जवान हो गया है, दाढ़ी मूँछ रखने लगा है और फाइट भी करने लगा है। “गन्स अकीम्बो” एक विडियो गेम की तरह के फिल्म है जो विडियो गेम के ही बारे में है, जो रियल है। नहीं समझे?

मैं समझाता हूँ विस्तार से। माइल्स एक ग्राफिक्स कंपनी में सॉफ्टवेर डेवलपर है। उसकी ज़िंदगी बिलकुल नीरस है, अकेले रहता है, काम से पैर घसीटते वापस आता है और अपने लैपटाप पर बैठ जाता है। एक गर्ल फ्रेंड थी जो छोड़ कर जा चुकी है। उसे एक ही काम में मज़ा आता है, ट्रोलर्स को ट्रोल करने में। घर पर यही वो करता रहता है, खुद को ट्रोल हंटर कहता है। काश वो भारत में होता, यहाँ की तो 140 करोड़ आबादी में से 70 करोड़ ट्रोल ही हैं। ख़ैर, वहाँ एक स्किज़्म करके एक अंडरग्राउंड क्लिब है जहां असली गेम खेले जाते हैं मौत के, जिन्हें सदस्यों के लिए लाइव दिखाया जाता है। इन गेम्स में दो लोगों में से एक को मरना होता है और लोग इन खूनी खेलों को देखकर खूब एंजॉय करते हैं। ऐसे ही एक गेम के दौरान माइल्स इस गेम को open कर लेता है और वहाँ ट्रोल करने लगता है। इस ट्रोलिंग में वो उस गेम के ऑर्गनाइज़र से पंगा ले लेता है जो सनकी आदमी है। वो उसके लैपटाप का आईपी एड्रैस देखकर उसके घर पहुँच जाता है। और कुछ ऐसा कर देता है जो भयावह है। वो उसके दोनों हाथों में नट बोल्ट से दो बंदूके फिक्स कर देता है और उसके पीछे अपनी सबसे तेज़ किलर निक्स को लगा देता है। निक्स उसे मारने के लिए पीछे लगी है और माइल्स दोनों हाथों में फिक्स बंदूकों के साथ भाग रहा है, इसकी लाइव स्ट्रीमिंग चल रही है जिसे रेकॉर्ड तोड़ viewers मिल रहे हैं। 

इसके बीच कुछ और एलिमेंट्स हैं जो माइल्स और निक्स को मजबूर करते हैं वो करने के लिए जेपी डबल्यूपी आगे करते हैं। फिल्म में violence है और बहुत तेज़ गति से भागती है। असाधारण तो नहीं कहा जा सकता लेकिन बेकार भी नहीं है, एक बार देखी जा सकती है।

फिल्म Lionsgate पर उपलब्ध है। मेरी तरह जो लापरवाह लोग हैं उन्हें बता दूँ कि अगर आप एयरटेल का उपयोग करते हैं तो 84 दिन के रीचार्ज पर वो “एयरटेल एक्सट्रीम” का सब्स्क्रिप्शन मुफ़्त देते हैं जिसमें सोनीलिव और Lionsgate भी मिल जाता है, मैंने सोनी लिव का अलग सब्स्क्रिप्शन लिया हुआ है, वो भी पिछले महीने ही, तो अपनी लापरवाही के ऐसे नुकसान मैं हर कुछ दिनों में उठाता ही रहता हूँ। 

वैसे इस शब्द “अकिंबो” का मतलब होता है अपने हाथ अपने कूल्हों पर और कोहनियाँ ऊपर उठी हुई। इसमें बंदूकों की ये position कैसे हुई ये सोचना आपका काम है।

#GunsAkimbo #airtel #lionsgate #harrypotter #actionfilm #actioncomedy #filmreview

टिप्पणियाँ